कालंद्री। छोटा मगरा राजपुरोहित समाज प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह का आज ब्रह्मधाम कालंद्री में गुरुदेव श्री आनंदानन्दजी(शिवानन्दजी आश्रम फुंगनी) एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष महोदय श्री भुरमलजी राजगुरु चडुआल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । समारोह में छोटा मगरा राजपुरोहित समाज के महिलाओं एवं पुरुषों ने भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज करवा कर विद्यार्थियो का हौसला अफजाई किया एवं आयोजन की शोभा में अभिवर्द्दि की।
कार्यक्रम में करीबन ढाई सौ छात्र छात्राओ को स्कूल बैग नोट बुक व पेन का पुरस्कार दिया गया व कक्षा 10 वी बोर्ड व 12 बोर्ड के उच्चतम अंक (97 ,98%) प्राप्त करने वाले दो विद्यार्थियो को ब्रांडेड साइकिल देकर सम्मानित किए गए।।
आयोजन में हजार से भी ज्यादा सदस्यो ने उपस्थिति दर्ज करवा कर विद्यार्थियो को मनोबल बढाया।।
आयोजन शानदार और सफल रहा। मंच संचालन श्री भरतजी आचार्य कालंद्री द्वारा किया गया








