8 जुलाई के महापड़ाव को सफल बनाने के लिए ब्रह्मधाम ट्रस्ट का समाज से आह्वान
कालन्द्री, 5 जुलाई।
नव परगना राजपुरोहित समाज ब्रह्मधाम ट्रस्ट,कालन्द्री की ओर से समाज के सभी बंधुओं के नाम एक अपील जारी कर 8 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले एक दिवसीय महापड़ाव एवं आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया है।
ट्रस्ट द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि समाज के हितों एवं अधिकारों की मांगों को लेकर आयोजित इस महापड़ाव को सफल बनाने के लिए प्रत्येक समाजजन की भागीदारी आवश्यक है। समाज की एकता और संगठन की शक्ति का परिचय देने के लिए सभी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।
पत्र में समाज के लोगों से अपील की गई है कि वे अपने परिवार एवं अन्य समाज बंधुओं के साथ महापड़ाव में पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाएं तथा समाज की एकजुटता का परिचय दें।
यह अपील नव परगणा राजपुरोहित समाज ब्रह्मधाम ट्रस्ट, कालन्द्री की ओर से 5 जुलाई 2026 को जारी की गई है।



