कालंद्री। नव परगना राजपुरोहित ट्रस्ट की ओर से श्री ब्रह्मधाम कालंद्री में आज गुरुदेव श्री श्री 1008 दण्डिस्वामी देवानंदजी महाराज के साधिन्य में व अध्यक्ष महोदय की अध्यक्षता में फाल्गुन पूर्णिमा मेला उत्साह उमंग और रंगबिरंगे रंगों द्वारा हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ।
ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी तेजपालजी चडूआल के अनुसार
गुरुदेव का सम्मान सत्कार ट्रस्ट के अध्यक्ष महोदय श्री VR पुरोहितजी व महामंत्री महोदय श्री गणेशजी द्वारा किया गया।।
मेले के लाभार्थी श्री खेतेश्वर सेवा संस्थान के पदाधिकारियों का समाज के विभिन्न परगनों के प्रबुद्जनो द्वारा बहुमान किया गया
गुरुदेव ने अपने प्रवचन द्वारा महापर्व होली मनाने की परंपरा व होली के महत्व की जानकारी बताई सैकड़ो सामाजिक बन्धुओ की उपस्थित दर्ज हुई जिसमें बालोतरा के गेरियों का गैर नृत्य आर्कषक रहा समाज बन्धुओ ने भी उत्साह और आनंद से गैर नृत्य का आनंद लिया।
मंच संचालन कमलेशभाई सनवाडा व आचार्य भरतजी द्वारा शानदार किया गया।।



