कालंद्री 7 फरवरी
आज श्री ब्रह्मधाम कालंद्री में शिक्षा सारथी आत्मानंदजी सरस्वती भवन का शुभ मुहूर्त एवं उद्घाटन दंडी स्वामी देवानंदजी सरस्वती महाराज के कर कमलों से किया गया।
इस अवसर पर विद्वान पंडितों के मार्गदर्शन में मंत्रोचारण द्वारा हवन एवं यज्ञ में आहुति दी गईं।
हवन का लाभ श्री मोटाजी मोड़ाजी ओबातरी परिवार ने लिया।
लोकार्पण के बाद जनरल मीटिंग का आयोजन हुआ जिसमें दंडी स्वामी देवानंदजी सरस्वती महाराज ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रह्म समाज में परम पूज्य आत्मानंदजी महाराज ने शिक्षा का जो दीपक जलाया है उसके प्रकाश से आज संपूर्ण समाज प्रकाशित हो रहा है।
समाज को शिक्षित एवं सशक्त बनाने में आत्मानंदजी महाराज की विशेष भूमिका रही।
आज उनके प्रयासों से ही समाज निरंतर आगे बढ़ता हुआ नए आयाम स्थापित कर रहा है।
बैठक में आगामी वार्षिक मेले के चढ़ावे भी बोले गए।
ब्रह्मधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष समेत सैकड़ों समाज बंधु उपस्थित थे।
उपस्थित समाज बंधुओं ने एक ध्वनि से हार्दिक अनुमोदना की।



