दिनदहाड़े युवक की हत्या से क्षेत्र में आक्रोश, ₹1 करोड़ मुआवजे की मांग, 4 आरोपी पुलिस हिरासत में
कालंद्री। कालंद्री थाना क्षेत्र के आमलारी गांव निवासी युवक अभय कालूजी राजपुरोहित की दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। घटना के विरोध में समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो रहे हैं और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।
परिजनों और समाज के प्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार के भरण-पोषण के लिए ₹1 करोड़ मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग भी उठाई गई है।
इधर, पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण की स्थिति बनी हुई है। मौके पर पुलिस बल तैनात है और प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।







