❄️13 से 30 वर्ष की बालिकायें भाग ले सकती है।
इसके लिए उन्हें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
❄️25 अक्टूबर को विशाल मातृशक्ति सम्मेलन जिसमे सभी माता बहनों की उपस्थिति रहेगी।
❄️शिविर के आयाम
आत्मरक्षा…….
(Self Defense)
शस्त्र संचालन, दंड संचालन व मार्शल आर्ट के साथ स्वयं को मजबूती प्रदान करना।
❄️कैरियर गाइडेंस…..
हमारी बेटियाँ शिक्षित व सशक्त बने इसलिए शिक्षा के उच्च अवसर प्रदान करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुसार उन्हें तैयार करना।
❄️योग प्राणायाम….
के माध्यम से शारीरिक व मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाना।
❄️ संस्कार व सामाजिक संरचना……
हमारा जन्म ब्रह्म समाज मे हुआ है अतः हमारी जिम्मेदारी दूसरों से अधिक बढ़ जाती है।
हमारी बालिकायें शिक्षित,सशक्त,संस्कारवान व सामाजिक प्रतिष्ठा व गौरव को बढ़ाने वाली हो…
इस ओर प्रयास करना
❄️ बालिकाओं को खुला मंच प्रदान करना जिससे वो अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सके।
❄️ आध्यात्मिक सोच व सामाजिक संरचना को मजबूती प्रदान करना जिसमे एक स्वस्थ व विकसत समाज का निर्माण हो।
❄️साइबर क्राइम की जानकारी के साथ उन्हें सजग व जागरूक करना।
❄️मातृशक्ति सम्मेलन के माध्यम से समाज उत्थान व सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन के प्रति माताओं की जागृति एवं एकजुटता के साथ ही स्नेह मिलन व आपसी समन्वय भाव को जमीनी स्तर पर साकार करना।
हमारी सत्य सनातन संस्कृति व समाज की वीरांगनाओं की गौरवगाथा का स्मरण कराना।
इसी विश्वास के साथ…….
🙏🙏
श्री खेतेश्वर सेवा संस्थान
