एवं जनरल सभा आमंत्रण
कालंद्री। नवपरगना राजपुरोहित समाज के सभी समाज बंधुओं को आमंत्रित करते हुए अत्यंत हर्ष की अनुभूति हो रही है कि आगामी 7 फरवरी 2026 शनिवार को प्रातः 10 बजे श्री ब्रह्माजी मंदिर कालंद्री में निर्मित

शिक्षा सारथी आत्मानंदजी सरस्वती भवन का शुभ मुहूर्त में उद्घाटन किया जाएगा।
साथ ही उसी दिन
7 फरवरी 2026 को भवन उद्घाटन के पश्चात नवपरगना राजपुरोहित समाज की जनरल मीटिंग ( आम सभा) का भी आयोजन होगा।
जिसमें आगामी अक्षय तृतीया वार्षिक मेले के शेष
बकाया चढ़ावों को भी बोला जाएगा।
जिसमें समाज बंधु चढ़ावों का लाभ ले सकते है।
भवन के शुभ मुहूर्त में विद्वान पंडितों के सानिध्य में हवन यज्ञ भी होगा जिसमें कोई भी बंधु बैठने लाभ लेना चाहे तो आप मुनीमजी या ट्रस्ट मंडल से संपर्क कर सकते है।
जिसकी राशि पच्चीस हजार रूपये तय की गई है।
आप सभी ब्रह्म समाज से निवेदन है कि उद्घाटन समारोह एवं जनरल मीटिंग में अपनी उपस्थिति प्रदान कर अनुगृहित करावे।
आप सभी नवपरगना ब्राह्मोतर समाज सादर आमंत्रित है।
निवेदक
अध्यक्ष एवं समस्त ट्रस्ट
श्री ब्रह्मधाम कालंद्री
